Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 23 Nov 2021 7:30 am IST


पिथौरागढ़ में रसोई गैस की किल्लत


जिला मुख्यालय में कुकिंग गैस की जबरदस्त किल्लत बनी हुई है। लोगों को बुकिंग के सात दिन बाद भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं। वितरण केंद्रों में लंबी कतारें लग रही हैं। घंटों लाइन में लगने के बाद अधिकांश उपभोक्ताओं को खाली हाथ वापस लौटना पड़ रहा है।

नगर में पिछले एक माह से कुकिंग गैस का संकट बना हुआ है। तीन दिन तक ऑल वेदर रोड बंद होने के साथ खड़ी हुई समस्या अब तक दूर नहीं हो पाई है। हल्द्वानी प्लांट से पर्याप्त गैस पिथौरागढ़ जिले को नहीं मिल पा रही है। मुख्यालय में ही दो हजार से अधिक का बैकलॉग बना हुआ है। एक सप्ताह पूर्व गैस बुक करा चुके उपभोक्ता वितरण केंद्रों के चक्कर काटने को मजबूर हैं।