Read in App


• Thu, 16 Nov 2023 5:22 pm IST


कांग्रेस का जिला सम्मेलन 18 को


पौड़ी : प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 18 नवंबर को कांग्रेस का जिला सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिसको लेकर इन दिनों कांग्रेस तैयारियों में जुटा हुआ है। जिलाध्यक्ष विनोद नेगी ने बताया कि जिला सम्मेलन में उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी मनीष खण्डूड़ी आदि शामिल रहेंगे। बताया कि सम्मेलन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। उन्होंने जिला सम्मेलन कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं के साथ ही पूर्व विधानसभा प्रत्याशियों, ब्लॉक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, नगर कांग्रेस, अनुसूचित जाति विभाग, सेवादल, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई, कांग्रेस सैनिक प्रकोष्ठ से अधिक से अधिक संख्या में आने की अपील की है।