Read in App


• Sun, 11 Apr 2021 11:31 am IST


लंदन की सड़कों पर घूमते हुए सोनम कपूर को आयी भारत की याद


बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों लंदन में अपने पति आनंद आहूजा के साथ रह रही हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टग्राम पर अपने पति आनंद के साथ लंदन की सड़कों पर मस्ती करते हुए एक फोटो शेयर की। फोटो के कैप्शन में सोनम ने लिखा, " भारत की बहुत याद आ रही है। मैं घर वापस जाने और अपने परिवार और दोस्तों को देखने के लिए तरस रही हूँ। " सोनम के पोस्ट पर उनकी माँ सुनीता कपूर ने कमेंट कर लिखा - " मिस यू सो मच। "