Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 23 Jun 2022 12:00 am IST

अपराध

मध्य प्रदेशः आपस में भिड़ी दो कार, चार लोगों की मौत, 13 घायल


मध्य प्रदेश से एक बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि  ग्यारसपुर थाना इलाके के पास विदिशा-सागर हाईवे पर बड़ा हादसा हो गया है, जिसमें दो कार आपस में भिड़ गई। इस दौरान हादसे में करीब चार लोगों की मौत हो गई है और करीब 13 लोग घायल हो गए हैं।

 वहीं  राहगीरों ने बताया कि दोनों वाहनों की गति तेज थी और दोनों वाहन में बराती बैठे थे। एक वाहन विदिशा से सागर की ओर तो दूसरा वाहन सागर से इंदौर की ओर जा रहा था।

तभी अचानक मोड़ पर दोनों की टक्कर हो गई। फिलहाल पुलिस ने चारों मृतकों की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि इसमें तीन एक ही परिवार के हैं। फिलहाल पुलिस जांच में लगी हुई है।