Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 21 Nov 2022 12:06 pm IST

राजनीति

लंबे इंतजार के बाद घोषित हुए जिला और महानगर अध्यक्षों के नाम


लंबे इंतजार के बाद आखिरकार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक जिला एवं महानगर इकाइयों के कार्यकारी अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। प्रदेश के संगठनात्मक 26 जिलों में से 17 में नए नामों की घोषणा की गई है, जबकि बाकी नौ जिलों में पहले से कार्यरत जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष कार्य करते रहेंगे। देहरादून महानगर कांग्रेस की कमान कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर जसविंदर सिंह गोगी को सौंपी गई है। उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन महारा की ओर से केंद्रीय नेतृत्व के अनुमोदन के बाद यह सूची जारी की गई है। जारी सूची के अनुसार, जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा में भूपेंद्र सिंह भोज, बागेश्वर में भगत सिंह डसीला, डीडीहाट में मनोहर टोलिया, चमोली में मुकेश नेगी, पछवादून में लक्ष्मी अग्रवाल को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।