Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 6 Aug 2021 1:37 pm IST


आशा कार्यकत्री संगठन को आम आदमी पार्टी का समर्थन


आशा कार्यकत्री संगठन ने12 सूत्रीय मांगों को लेकर पांचवें दिन भी कार्य बहिष्कार और धरना प्रदर्शन जारी रखा। इस दौरान आम पार्टी के कार्यकर्ता भीआशाओं के साथ धरने पर बैठे ,शुक्रवार को आशा कार्यकत्री संगठन की जिलाध्यक्ष सरस्वती पुनेठा के नेतृत्व में तहसील परिसर पर धरना कार्यक्रम जारी रहा। जिसमें उन्होंने 21 हजार रुपया न्यूनतम वेतन, सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिए जाने,कोविड कार्य में लगी आशा वर्करों को 50 लाख रुपये का जीवन बीमा और 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा आदि  अनेक मांगें रखीं। इस दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश बिष्ट के साथ कई कार्यकर्ताओं ने आशाओं की मांग को  समर्थन दिया।