Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 31 Oct 2021 7:30 am IST


अजय कोठियाल बोले- भाजपा और कांग्रेस प्रदेश में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाली पार्टी


आम आदमी पार्टी के नेता कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि प्रदेश में 21 साल के शासन काल में भाजपा एवं कांग्रेस ने भ्रष्टाचार में नए-नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। प्रदेश की जनता दोनों पार्टियों से पूरी तरह से त्रस्त हैं और वह बदलाव चाहती है। इसलिए आम आदमी पार्टी मजबूत विकल्प बनेगी और सूबे से भ्रष्टाचार को समाप्त कराएगी। कर्नल अजय कोठियाल ने यह बात रुड़की विधानसभा में रोजगार गांरटी यात्रा के बाद शताब्दी द्वार पर आयोजित सभा के दौरान कही।