Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 7 Sep 2021 12:30 pm IST


गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भूस्खलन से 2 घण्टे रहा बंद


गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 94 पर नागणी पास भूस्खलन से मार्ग 2 घण्टे बंद रहा। जिसे जेसीबी लगाकर खोला गया। राष्ट्रीय राजमार्ग 94 पर नागणी के पास अचानक दिन में लगभग 1 बजे भूस्खलन हो गया। जिससे भारी मलबा राजमार्ग पर आ गिरा। इस दौरान आस-पास से निकलते वाहन पर मलबा गिरने से किसी तरह से बचा। एक स्कूटी सवार तो मलबे की चपेट में आने से बाल-बाल बचा। भारी बोल्डर गिरने से जड़धार गाँव का स्मारक भी इसकी चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हुआ है।