Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 3 Jan 2023 6:00 am IST


इन राशियों के जातकों को आज मिलेगी सफलता, इनका दिन रहेगा शानदार, पढ़िए अपना राशिफल


हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि आज का राशिफल कैसा होगा। दैनिक राशिफल हर दिन की घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। आज का राशिफल ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है। आज का राशिफल यानि 3 जनवरी मंगलवार का दिन मिथुन, कर्क, सिंह, तुला, धनु, मीन राशि वालों के लिए महत्वपूर्ण होने जा रहा है। आज कुछ राशि वालों को धन और सेहत के मामले में विशेष ध्यान देना होगा। वहीं कुछ राशि वालों को जॉब में तरक्की की स्थिति बन रही है। आइए जानते हैं सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज मंगलवार का दिन। 

मेष
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आज आपको कुछ न कुछ शुभ समाचार सुनने को मिलता रहेगा और पारिवारिक जनों के बीच सामंजस्य बनाने में आप सफल रहेंगे। मनोरंजन में पैसे खर्च हो सकते हैं, इससे आपको आनंद की प्राप्ति होगी। शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बीतेगा। 

वृषभ
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपका दिन रचनात्मक कार्यों की तरफ रहेगा। आप अपने धैर्य को बनाए रखें क्योंकि आपकी समझदारी और प्रयास आपको सफलता के मार्ग पर ले जाएगा। 

मिथुन
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको कहीं से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। आज आपका कोई मित्र आपसे मिलने आपके घर आएगा, जिससे मिलकर आपको काफी अच्छा लगेगा, अपने बचपन की यादें ताजा होंगी। 

कर्क
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे, इसलिए इसका भरपूर इस्तेमाल कीजिए। जिन लोगों को आप जानते हैं उनके जरिए आप को आय के नए स्रोत मिलेंगे। साथ ही आप अपनी पुरानी परेशानियों को भूल कर परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। 

सिंह
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपको नौकरी से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। आप नौकरी के साथ-साथ कोई साइट काम भी कर सकते हैं, जिसमें आपका जीवन साथी आपका भरपूर सहयोग देगा। 

कन्या 
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। पारिवारिक जीवन की बात करे तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप जीवन साथी के साथ परिवार की भलाई के लिए कार्य करते हुए नजर आएंगे। 

तुला
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। सामाजिक उत्सवों में सहभागिता का मौका मिलेगा, जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।  आपको कॅरियर में आगे बढ़ने के लिए नए मौके मिलेंगे, जिसका लाभ आपको जरूर मिलेगा। कठिन परिस्थितियों में आज कोई न कोई मदद करने के लिए तैयार रहेगा। 

वृश्चिक
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आपके मन में कुछ आईडिया आते रहेंगे, जिससे आपको मेहनत कम करनी पड़ेगी। साथ ही आप कुछ नया भी करने की कोशिश करेंगे। नया काम शुरू करने को लेकर आप बहुत खुश रहेंगे। वरिष्ठ सदस्यों के आशीर्वाद के द्वारा आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें आपको अवश्य सफलता मिलेगी। 

धनु
इस राशि के जातकों को आज भाग्य का साथ मिल सकता है। जो लोग राजनीतिक क्षेत्र में अपना कॅरियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए समय अच्छा है। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज परिवार वालों के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने भी जा सकते हैं। 

मकर
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी खास रहने वाला है। आज आप पूरा दिन जज्बातों से घिरे रहने के कारण तनाव महसूस करेंगे लेकिन आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आपकी खुशी आपको निराशाओं के मुकाबले ज्यादा आनंद देगी। साथ ही दोस्तों की मदद से सारी परेशानियों का हल निकल आएगा। 

कुंभ
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। गृहस्थ जीवन की बात करें तो आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आप जीवन साथी के साथ परिवार की भलाई के लिए कार्य करेंगे। वरिष्ठ सदस्यों के द्वारा भी आज आपको कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, जिन्हें आप अवश्य पूरा करेंगे। 

मीन
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आप अपना अधिकतर समय अपने करीबी दोस्तों के साथ व्यतीत करेंगे। आज आप अपने रिश्तेदारों के यहां भी जाएंगे, जहां खूब आनंद करेंगे। आज किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं, तो वह समय से पहले पूरा कर लेंगे लेकिन आपको पहले से योजना बनाकर चलने की जरूरत है।