Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 2 Aug 2022 1:00 am IST

अपराध

व्हाट्सएप स्टेट्स पर लिखा- मम्मी-पापा माफ कर दो नहीं....औऱ लगा दी यमुना नदी में छलांग


न्यू आगरा थाना क्षेत्र के नगला तल्फी में रविवार रात को सेना भर्ती की तैयारी कर रहा युवक यमुना में कूद गया। वह नौकरी न मिलने से परेशान था। उसने कूदने से पहले व्हाट्सएप स्टेट्स पर खुदकुशी के बारे में लिखा है। उसका मोबाइल और चप्पल नाव में रखे मिले हैं। देर रात पुलिस युवक की तलाश कर रही थी।

यूपी के आगरा शहर के थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया कि, युवक कर्मवीर सिंह पौनिया सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था। लगातार मेहनत के बाद भी उसे सरकारी नौकरी नहीं मिल पा रही थी। इस कारण वह कई दिनों से परेशान था। रात को कर्मवीर के यमुना में कूदने की जानकारी परिजन को मिली। यह खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। 

मरने से पहले कर्मवीर ने अपने व्हाट्सएप स्टे्टस पर लिखा कि मम्मी-पापा माफ कर दो। मैं कोई सरकारी नौकरी नहीं पा सका। खुदकुशी कर रहा हूं। इस पर पुलिस ने यमुना में तलाश की। पुलिस ने बताया कि, युवक तैरना भी जानता है।