Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 12 Nov 2021 4:57 pm IST


1500 मीटर व 3000 मीटर में जसपुर के सचिन रहे प्रथम


खेल महाकुंभ के तीसरे दिन अंडर-21 बालक वर्ग में जसपुर के सचिन कुमार ने 1500 मीटर और 3000 मीटर में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बालिका वर्ग में खटीमा की नीतू ने 800 मीटर और 3000 मीटर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय खेल महाकुंभ के अंडर-21 बालक-बालिका वर्ग की एथलेटिक्स व ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालक वर्ग के 100 मीटर दौड़ में खटीमा के तंजीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। दूसरा स्थान सितारगंज के सन्नी यादव व तीसरा स्थान काशीपुर के कुनाल भारती ने प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में बाजपुर के बिट्टू राजपूत ने पहला, काशीपुर के महफूज भारती ने दूसरा व सितारगंज के सुमित राणा ने तीसरा स्थान हासिल किया।