Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 4 Jul 2022 6:33 pm IST


धारचूला में चैतन्य रथ यात्रा का भव्य स्वागत


सहज योग की संस्थापक माता निर्मला देवी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर चैतन्य रथ यात्रा धारचूला पहुंची। इस दौरान स्थानीय लोगों ने पारंपरिक वेषभूषा में ढोल-नगाड़ों और लोकनृत्य के साथ नगर में भी रथ यात्रा के साथ भ्रमण किया। रथ यात्रा के दर्शनों को बढ़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही।

सोमवार को चैतन्य रथ यात्रा का धारचूला में पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया। लोगों ने पारंपरिक वेषभूषा में ढोल-नगाड़ों के साथ नगर में रथ के साथ शोभायात्रा निकाली। इस दौरान पूरा क्षेत्र माता निर्मला देवी के जयकारों से गूंज उठा। यात्रा के संयोजक धर्मेंद्र बसेड़ा ने कहा माता निर्मला देवी के जन्म शताब्दी के अवसर पर चैतन्य रथ यात्रा की 26 मई को विकासनगर देहरादून से शुरुआत हुई। पांच जुलाई को बागेश्वर में यात्रा का समापन होगा। कहा सहज योग तनाव मुक्त शांतिमय जीवन का सबसे बड़ा साधन है जो माता निर्मला देवी ने विश्व का प्रदान किया है। इस दौरान रं कम्युनिटी के स्कूली छात्रों व पुलिस जवानों को सहज योग की जानकारी दी गई।