Read in App

Surinder Singh
• Sun, 28 Feb 2021 3:49 pm IST


अलकनंदा अशोक ने किया गया सेनेटरी पेड मशीन का शुभारम्भ


रविवार को पुलिस लाइन देहरादून में Uttarakhand Police Wives Welfare Association  की अध्यक्षा अलकनंदा अशोक  की अध्यक्षता में सैनेटरी पेड मशीन लगाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का  शुभारंभ अपने संबोधन से संयुक्त सचिव श्रीमती लता रावत द्वारा किया गया। अपने संबोधन में लता रावत द्वारा UPWWA की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया गया । 

अलकनंदा अशोक ने कहा कि विभाग में ड्यूटीरत महिला पुलिस अधिकारियों या कर्मचारियों को सेनेटरी पैड इसीलिए उपलब्ध कराया जा रहा है क्योंकि महिला पुलिस कर्मचारी ड्यूटी की व्यस्तता के  दौरान अपने लिए सेनेटरी पैड नही खरीद पाती या फिर वर्दी में होने के कारण  सेनेटरी पैड लेते समय थोड़ा शर्म महसूस करती हैं। 

उन्होंने बताया कि भविष्य में उत्तराखंड पुलिस के सभी 156 थानों, पीएसी व आईआरबी की सभी महिला बैरिकों में सेनेटरी पैड मशीन लगायी जानी हैं। जिन जनपदों में पुलिस माॅर्डन स्कूल नही है उन जनपदों में पुलिस माॅर्डन स्कून खोला जाना प्रस्तावित हुआ  है ।

 इस अवसर पर पुलिस लाइन देहरादून में उपवा की अध्यक्षा  अलकनंदा अशोक कुमार, उपाध्यक्षा  आकांशा सिन्हा, संयुक्त सचिव  लता रावत, सचिव  रूपाली, पुलिस उपमहानिरीक्षक  रिदिम अग्रवाल, शीबा,  दीपाली, अपर पुलिस अधीक्षक शाहजहां अंसारी, अपर पुलिस अधीक्षक नगर  सरिता डोबाल, अपर पुलिस अधीक्षक  जया बलूनी, क्षेत्राधिकारी नेहरू कालोनी  पल्लवी त्यागी, क्षेत्राधिकारी डालनवाला जूही मनराल व महिला सब इन्सपेक्टर, महिला आरक्षी व पुलिस परिवार की महिलाएं व बच्चे उपस्थित रहे।