Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 7 Jul 2022 11:21 am IST

अपराध

कर्नाटकः केरूर में दो समुदायों में भड़की हिंसा, धारा 144 लागू


कर्नाटक में बुधवार शाम दो गुटों की बीच झड़प के बाद हिंसा भड़क गई। इस दौरान तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए। दरअसल, बगलकोट के केरूर में दो गुटों के बीच बहस के बाद हिंसा भड़क गई।

ऐसे में विभिन्न समुदाओं ने लोग आमने-सामने आ गए। जिसमें तीन लोग घायल हुए। राज्य में स्थिति को देखते हुए शुक्रवार तक के लिए धारा 144 लगा दी गई है। इसके साथ ही करूर में स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी की गई है। फिलहाल पुलिस ने घटना में शामिल अब तक 10 लोगों को हिरासत में ले लिया है और सभी से पूछताछ कर रही है।