Read in App


• Thu, 21 Mar 2024 3:08 pm IST

खेल

राष्ट्रपति से मिले अर्जुन अवॉर्डी अशोक कुमार, दद्दा ध्यानचंद के लिए की 'भारत रत्न' की मांग


1975 का हॉकी विश्वकप जीतने वाली टीम के सदस्य, अर्जुन अवॉर्डी अशोक कुमार ने बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।1972 के म्यूनिख ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य अशोक कुमार ने राष्ट्रपति को हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले अपने पिता दद्दा ध्यानचंद को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने के लिए ज्ञापन भी दिया।अशोक कुमार के अनुसार राष्ट्रपति ने उनसे देश में खेल गतिविधियों के बारे में बातचीत की। उन्होंने राष्ट्रपति को हॉकी स्टिक और ध्यानचंद के नाम पर जारी डाक टिकट भेंट किया।