Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 23 Nov 2022 3:30 pm IST

मनोरंजन

करोड़ों के मालिक हैं दिनेश लाल निरहुआ, जीते हैं लैविश लाइफ, हाईएस्ट पेड एक्टर की लिस्ट में है नाम


भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मेगा सुपरस्टार निरहुआ आज देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में अपने अभिनय का डंका बजवाते हैं। निरहुआ ने कड़ी मेहनत  करके इस मुकाम को हासिल किया है। उन्हें अपने फिल्मी सफर में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं।
निरहुआ का नाम आज हाईएस्ट पेड एक्टर की लिस्ट में शामिल हो चुका है। साथ ही वे  राजनीति में भी एक जाना माना नाम  हैं। कभी महज 3500 रुपये महीना कमाने वाले निरहुआ आज 6 करोड़ 67 लाख रुपये की संपत्ति के मालिक बन चुके हैं। वे भले ही सादगी से रहना पसंद करते हैं लेकिन उनके पास लग्जरियस चीजों की कमी नहीं है।   भोजपुरी फिल्मों के इस सुपरस्टार का मुंबई में एक लग्जरियस फ्लैट है जिसकी कीमत करीब 5 करोड़ है।  वहीं उनके पास 15 लाख की गांव में जमीन भी है,  गोरखपुर में 65 लाख की कीमत का घर है। साथ ही  निरहुआ के पास एक से बढ़कर एक लग्जीरियस गाड़ियां भी हैं। निरहुआ 42 लाख की रेंज रोवर की सवारी करते हैं। उनकी पार्किंग में फॉर्च्यूनर और पल्सर बाइक भी खड़ी है।