DevBhoomi Insider Desk • Thu, 5 May 2022 2:18 pm IST
नेशनल
हुंकार रैली में भाजपा नेता का विवादित बयान
करौली, जोधपुर हिंसा और अलवर के राजगढ़ में मंदिर तोड़ने की घटना को लेकर भाजपा ने अलवर से हुंकार रैली की आगाज किया है। जिसमें प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़, अरुण चतुर्वेदी सहित भाजपा के कई बड़े दिग्गज नेता पहुंचे। इसी दौरान रामगढ़ के पूर्व विधायक और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानदेव आहूजा ने विवादित बयान दे दिया।रैली को संबोधित करते हुए ज्ञानदेव आहूजा ने कहा कि मुसलमानों ने कभी राज नहीं किया। राज मुगलों और अफगानों ने किया। ज्ञानदेव आहूजा ने कहा कि तुम्हारे बाप दादा को मार-मार कर मुसलमान बनाया गया है। मुगलों ने आज के मुस्लिम को प्रताड़ित किया, बहन-बेटियों के साथ दुष्कर्म किया तो तब कन्वर्ट होकर मुसलमान बने, नहीं तो हिंदू थे। आज के मुसलमान हिंदू से कन्वर्ट होकर ही बने हैं। इसलिए एक दिन मुसलमानों को हिंदू बनना ही पड़ेगा।