Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 6 Sep 2021 12:24 pm IST

जन-समस्या

निकायों में अस्थाई कर्मियों को नियमित करने की उठी मांग


दिनेशपुर में उत्तराखंड निकाय अस्थायी कर्मचारी संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक में अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग उठाई गई है। नगर पंचायत सभागार में संघ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज सरकार की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। कर्मचारियों से मामूली मानदेय पर कार्य लिया जा रहा है। लगातार मांग के बावजूद वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों को अभी तक नियमित नहीं किया गया जिससे कर्मचारियों में आक्रोश है।