Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 18 Sep 2023 4:20 pm IST


भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा में उमड़े श्रद्धालुओं का सैलाब


चौखुटिया (अल्मोड़ा)। विकासखंड के भटकोट में नवनिर्मित जगन्नाथ मन्दिर से भगवान जगन्नाथ, बलदेव और सुभद्रा की भव्य रथ यात्रा निकाली गई। रथ यात्रा में दूरदराज से पहुंचे श्रद्धालु शामिल हुए। लोगों ने घरों की छतों से भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए। रथ यात्रा का समापन अगनेरी में विशाल भंडारे के साथ हुआ। इस्कान की ओर से आयोजित रथयात्रा का शुभारंभ नारियल तोड़कर हुआ। रथयात्रा हरे राम, हरे राम, रामा रामा हरे हरे, हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्णा कृष्णा हरे हरे की गूंज से माहौल भक्तिमय हो गया। रथ यात्रा चांदीखेत, चौखुटिया बाजार होते हुए करीब चार किमी चलकर अगनेरी मंदिर पहुंची। रथ को दो मोटी रस्सियों से खींचा गया। भगवान जगन्नाथ के रथ काे खींचने के लिए लोगों में होड़ मची रही। देश के विभिन्न हिस्सों से आए संत हारमोनियम, मृदंग, करताल के अलावा शंख आदि बजा रहे थे। यात्रा के मुख्य संयोजक संत गोविंद दास प्रभु रहे।