Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 10 Mar 2022 11:38 am IST

नेशनल

चुनावी नतीजे : यूपी में भाजपा पूरी 264 सीटों से आगे


उत्तर प्रदेश में चुनावी नतीजे कुछ इस प्रकार है कि भाजपा एक बार फिर से इतिहास रचने को तैयार है आपको बता दें यहां भाजपा पूरे 264 सीटों पर आगे चल रही है जबकि सपा 169 सीटों पर अपनी बढ़त बनाए हुए हैं। आपको बता दिया उत्तर प्रदेश में बीएसपी 4 सीटों पर है तो कांग्रेस 3 पर जबकि अन्य दो पर टिके हुए हैं कुल मिलाकर भाजपा पूर्ण रूप से अभी आगे चल रही है। आपको बता दें कि नतीजों को देखते हुए सपा ने एक ट्वीट किया है और यह कहा है कि सभी समाजवादी और सहयोगी दल कार्यकर्ताओं से यह अपील है कि टीवी पर दिखाए जा रहे रुझानों पर ध्यान न देते हुए अपने-अपने बूथों पर डटे रहे अंत में लोकतंत्र जीतेगा और परिणाम सपा गठबंधन के पक्ष में होंगे।