Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 10 Nov 2022 7:03 pm IST


100 Powerful Women Summit: मंडलायुक्त बरेली ने कहा- डेली इनसाइडर के इनीशिएटिव से समाज में जाएगा महिलाओं की सफलता का संदेश


बरेली:  बरेली की 100 सशक्त महिलाओं का संघर्ष आप तक पहुंचाने के लिए और उसे प्रेरणा के तौर पर प्रस्तुत करने के लिए डेली इनसाइडर 19 नवंबर, 2022 को शहर के होटल स्वर्ण टॉवर्स में 100 पॉवरफुल वीमेन समिट का आयोजन कर रहा है। इस कार्यक्रम के जरिए बरेली शहर की 100 शक्तिशाली महिलाएं आपसे रूबरू होंगी। अपना अनुभव साझा करेंगी और जीवन में सफलता के शिखर पर पहुंचने के लिए आपको प्रेरित करेंगी।
100 पॉवरफुल वीमेन समिट की 1999 बैच की आईएएस अधिकारी और बरेली मंडल की आयुक्त संयुक्ता समद्दार ने जमकर सराहना की है।
मंडलायुक्त ने डेली इनसाइडर का धन्यवाद करते हुए इस कार्यक्रम को विशेष बताया है। उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं को प्रेरणा मिलेगी। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे इनीशिएटिव को केवल बरेली तक न सीमित करके इसे आगे भी बढ़ाया जाना चाहिए, जिससे महिलाओं को नेशनल और ग्लोबल प्रजेंस हासिल हो सके।