उत्तरकाशी: चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने यमुनोत्री धाम सहित राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान यमुनोत्री दर्शन को पहुंचे श्रद्धालुओं ने इतने कम समय में सुचारू व्यवस्थाओं के लिए प्रशासन का आभार व्यक्त किया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और पुलिस अधीक्षक मणिकांत ने विभिन्न राज्यों से दर्शन को पहुंचे यात्रियों को बधाई दी और उनसे कोविड नियमों का पालन करने की अपील की।