Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 21 Sep 2021 2:16 pm IST

जन-समस्या

पुरानी पेंशन बहाली के लिए गरजे कर्मचारी


रुद्रपुर में पुरानी पेंशन बहाली समेत 18 सूत्री मांगो को लेकर कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार को कई बार समस्या से अवगत कराया है। लेकिन  समाधान नहीं निकला तो जल्द ही उग्र आंदोलन करेंगे। एआरटीओ कार्यालय परिसर के सामने कलक्ट्रेट परिसर में अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति के प्रांतीय आह्वान पर कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया।