Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 12 Jan 2022 4:20 pm IST


महिलाएं सभालेंगी सखी बूथों पर मतदान की कमान


इस बार लोकतंत्र के महापर्व विधानसभा चुनाव में भी महिलाएं अहम भूमिका निभाएंगी। चुनाव आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन जनपद में सखी बूथ बनाकर उनमें मतदान संपन्न कराने की कमान महिलाओं के हाथों में ही देना जा रहा है। ऐसे में मतदान केंद्रों पर मतदान कराने के लिए ईवीएम का संचालन और सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी को रायफल भी महिलाएं संभाले हुए बड़ी संख्या में नजर आएंगी। चुनाव आयोग की ओर से प्रदेश में 14 फरवरी को मतदान कराने के लिए तिथि तय की गई है। चुनाव की घोषणा होते ही जिला प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस क्रम में मतदान केंद्रों को व्यवस्थित बनाने से लेकर सभी तैयारियां की जा रही हैं। मगर यह चुनाव महिला अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए बेहद खास रहने वाला है। दरअसल, अभी तक महिला कर्मचारी अधिकारियों और सुरक्षा बलों में शामिल महिलाओं की पुरुषों के साथ मिश्रित रूप ड्यूटी लगाई जाती रही है। जिससे महिलाएं चुनाव के सभी कार्यों में पुरुषों के साथ मिलकर कार्य करती हैं।