Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 27 Jul 2021 11:00 pm IST


कैबिनेट मंत्री महाराज ने गुप्तकाशी में पार्टी कार्यकर्ताओं में भरा जोश


कैबिनेट मंत्री और रुद्रप्रयाग जिले के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज मंगलवार को गुप्तकाशी पहुंचे। वहां कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान सतपाल महाराज ने कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीत का मंत्र दिया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को सरकार की उपलब्धियां बताईं। जिससे आगामी चुनाव में पार्टी कार्यकर्ता उन उपलब्धियों के नाम पर जनता से बीजेपी के लिए वोट मांग सकें।