Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 25 Jul 2022 5:27 pm IST


विभागीय पत्र में स्वेच्छा से जलाभिषेक का दिया गया है निमंत्रण-रेखा आर्या


आज यमुना कॉलोनी स्थित कैम्प कार्यालय में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने प्रेसवार्ता की। प्रेसवार्ता में मंत्री रेखा आर्या ने आंगनबाड़ी बहनो/विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों को जारी किए गए पत्र पर अपनी बात रखी। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि विभाग द्वारा जारी पत्र को लेकर कई तरह की भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा की विभाग द्वारा जारी पत्र में कहीं पर भी यह नही कहा गया है कि अगर कोई भी शिवालयों में जलाभिषेक नही करेगा तो सम्बंधित व्यक्ति पर कार्यवाही की जाएगी। रेखा आर्य ने कहा कि यह सभी लोगों की स्वेच्छा पर निर्भर करता है कि वह अपने नजदीकी शिवालयों में जलाभिषेक करें अथवा ना करें।