Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 10 Oct 2022 6:00 am IST

राजनीति

महाराष्ट्र के राज्यपाल से मिले सैयद फखर काजमी चिश्ती, शॉल ओढ़ाकर किया अभिनन्दन...


विश्व प्रसिद्ध सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के गद्दीनशीन और खादिम सैयद फखर काजमी चिश्ती ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। 
वो उनके बुलावे पर मुंबई स्थित राजभवन पहुंचे थे, जहां फखर काजमी चिश्ती ने राज्यपाल को परंपरा के मुताबिक, दस्तारबंदी और शॉल ओढ़ाकर जियारत के लिए अजमेर दरगाह शरीफ आमंत्रित किया। दोनों की मुलाकात करीब एक घंटे चली। 
राज्यपाल ने सूफी संतों को संबोधित करते हुए कहा कि, देश में शांति और भाईचारे का पैगाम जो सूफी और संतों ने दिया है, वो आज तक कोई न दे सका। सूफी संत समस्त देशवासियों को एक होकर रहने की बात कहते चले आएं हैं।
बता दें कि, सैयद फखर काजमी इन दिनों पांच दिवसीय मुंबई यात्रा पर हैं। वो चांदीवाला ग्रूप के निर्देशक स्व. हुमायूं अबु बकर चांदीवाला की याद में बनाई गई मस्जिद के उद्घाटन में शिरकत करने गए हैं, जहां उन्होंने जुम्मे की नमाज अदा की।