Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 10 Apr 2023 1:00 pm IST

राजनीति

राहुल गांधी को हो गया है अदाणियां फीवर, हरियाणा गृह मंत्री ने कांग्रेस नेता पर किया तंज...


हरियाणा के गृह मंत्री अनिज विज पीजीआई के स्पेशल वार्ड में उपचाराधीन अपनी भाभी से मिलने पहुंचे। इसके बाद मॉड्यूलर ओटी से बाहर आते हुए उन्होंने मीडिया से बातचीत की।

मीडिया से बातचीत के दौरान विज ने कहा कि, राहुल ने अदाणी को लेकर टिप्पणी की है। वह इतने ही बुद्धिमान हैं तो बताएं तो सही अदाणी ने क्या किया है। सारे दिन अदाणी, अदाणी इन्हें तो अदाणियां फीवर हो गया है। कहते हैं संसद में बोलने नहीं दिया, तुमने हाउस नहीं चलने दिया। बोलना है तो बोलो। तुम नारे मारोगे तो यह बोलना नहीं है। 

उन्होंने कहा कि, कुछ लोगों को बोलने की आदत होती है। उन्हें बोलने दें। सोनीपत की एक दवा कंपनी की दवा से 66 बच्चों की मौत मामले में कार्रवाई हो गई है। उनका कोई दोष नहीं मिला है। भाजपा-जजपा का गठबंधन मजबूत है। गठबंधन से पहले विचार अलग थे। हमारे साथ आने के बाद से सब ठीक चल रहा है। 

वहीं कांग्रेस का आवाज उठाने पर सीबीआई या ईडी पीछे लगाने के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि, ये स्वतंत्र एजेंसियां हैं। ईडी और सीबीआई ने जहां-जहां कहा, वहां से आरोपी पकड़े गए। पकड़ा जाने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई होगी।