Read in App


• Fri, 12 Mar 2021 3:53 pm IST


चुनाव जीतने भर के लिए भाजपा कर रही है जुमलेबाजी: प्रीतम सिंह



देहरादून। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने केंद्र और राज्य सरकार पर हमला जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव जीतने भर के लिए जुमलेबाजी कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने आम जनता को धोखा दिया है। किये वादे पूरे किए बिना सरकार सिर्फ सत्ता परिवर्तन में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि महंगाई की मार से आम से लेकर खास पब्लिक तक तंग आ गई है। पेट्रोल डीजल और गैस की कीमत आसमान छू रही है। लेकिन ये महंगाई भाजपा को नहीं नहीं दिख रही है। किसान पिछले कई माह से अपनी मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं लेकिन सरकार अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि इस सरकार के लिए बजट महत्वपूर्ण नहीं था कुर्सी बचाना महत्वपूर्ण था। इसके अलावा उन्होंने कई बाते की।