Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 27 Dec 2021 8:00 am IST


महिलाओं की अनदेखी कर रही भाजपा सरकार: रेखा कश्यप


हरिद्वार: कांग्रेस महिला सेवादल की प्रदेश प्रभारी रेखा कश्यप ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और उत्तराखंड की धामी सरकार महिलाओं की अनदेखी कर रही है। आसमान छू रही महंगाई से महिलाओं को सर्वाधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महंगाई को डायन बताने वाली भाजपा आज इस पर कुछ बोलने को भी तैयार नहीं है। रसोई गैस, सरसों तेल, सब्जियों आदि सहित तमाम खाद्य पदार्थों के दाम दोगुने से भी अधिक बढ़ गए हैं, जिससे महिलाओं के लिए रसोई चलाना बेहद कठिन हो गया है।