Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 18 Jul 2022 4:00 pm IST

नेशनल

बिहार : सावन के पहले सोमवार पर मंदिर में दर्शन के दौरान मची भगदड़, 2 महिलाओं की मौत, कई घायल


आज देशभर में सावन के पहले सोमवार के दिन मंदिरों में भगवान शिव की पूजा करने के लिए लोगों की भीड़ एकट्ठा हुई। वहीं बिहार के सिवान जिले के एक शिव मंदिर में भगदड़ मच गई। बाबा महेंद्र नाथ धाम मंदिर में हुए इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि, कई श्रद्धालु घायल हो गए। 

बताया जा रहा है कि, कोरोना काल में 2 साल तक इस मंदिर के द्वार बंद थे। और इस साल सावन के पहले सोमवार को भगवान के दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। बताया गया है कि, भगदड़ सिसवन प्रखंड के बाबा महेंद्रनाथ धाम मंदिर में सुबह जलाभिषेक के दौरान हुई। भागदौड़ में कुछ महिलाएं जमीन पर गिर पड़ीं और भीड़ उन्हें रौंदते हुए निकल गई। 

पुलिस के अनुसार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो को घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, स्थानीय प्रशासन ने अभी एक ही महिला की मौत की पुष्टि की है।