Read in App


• Fri, 14 May 2021 1:45 pm IST


किसान नेता और शतरंज संघ के प्रदेश अध्यक्ष रघुवंशी नही रहे


नैनीताल-शतरंज संघ के प्रदेश अध्यक्ष धीरज सिंह रघुवंशी (60) का बुधवार शाम निधन हो गया बृहस्पतिवार दिन में नगर के सत्य पथ धाम पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनकी पत्नी सीमा सिंह ने दी।रघुवंशी के मित्र कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष बबलू चौधरी ने बताया कि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और शतरंज संघ के प्रदेश अध्यक्ष धीरज पिछले दो तीन दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। बुधवार शाम को उनकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें मुरादाबाद के एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए, जहां देर रात उनका निधन हो गया। बृहस्पतिवार दिन में उनका पार्थिव शरीर किच्छा पहुंचा। रुद्रपुर रोड पर स्थित सत्य पथ धाम पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनकी चिता को मुखाग्नि उनकी पत्नी सीमा सिंह ने दी। धीरज सिंह रघुवंशी पिछले कई दशकों से किसानों के हितों के लिये लड़ाई लड़ते रहे। हाल ही में किसान आंदोलन में वे काफी सक्रिय रहे। प्रदेश के पूर्व मंत्री तिलक राज बेहड़, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकुमार बजाज, फिरदौस सलमानी, सुरेश पपनेजा, बंटी पपनेजा, अब्दुल रशीद जक्कू, मो. दानिश आदि ने शोक जताया है। सत्यपथ धाम पर संजीव चौधरी, सुनील कुमार सिंह, अनिल सिंह, राजू जग्गी आदि मौजूद रहे।