Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 16 Apr 2022 4:52 pm IST


इंतेजार हुसैन ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक


चम्पावत: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतेजार हुसैन ने शुक्रवार को बनबसा पहुंकर कार्यकर्ताओं की बैठक ली। कहा कि केंद्र सरकार पीएम मोदी के नेतृत्व में सभी समुदायों का विकास कर रही है।बनबसा आगमन पर अल्पसंख्यक मोर्चे के कार्यकर्ताओं ने इंतेजार का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद एनएचपीसी गेस्ट हाउस में प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कहा कि भाजपा अल्पसंख्यक की हितैषी है। केंद्र व राज्य सरकार सबका साथ सबका विकास पर तन-मन से काम कर रही है। कहा कि भाजपा सरकार तुष्टिकरण की नीति के बजाय मुसलमानों के सशक्तिकरण पर काम कर रही है।