Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 26 Mar 2022 3:45 pm IST


गुब्बारे में हवा भरने वाला गैस सिलेंडर फटा, सौ मीटर दूर गिरा युवक का पैर


मसूरी: गुब्बारों में गैस भरते समय सिलेंडर फटने से एक होटल का सफाई कर्मचारी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसके पैर का एक हिस्सा अलग होकर सौ मीटर दूर जा गिरा। धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोग सहम उठे और कुछ होटलों की खिड़कियों के शीशे टूट गए। प्रभारी निरीक्षक गिरीश चंद शर्मा के अनुसार, यूपी के अमरोहा स्थित रसूलपुर गामड़ी निवासी अरविंद कुमार (19 वर्ष) पुत्र सुरेंद्र सिंह मालरोड स्थित एक होटल में सफाई कर्मचारी है। वह हर दिन बाजार में गुब्बारे बेचता था। शुक्रवार को एक होटल परिसर में गुब्बारों में गैस भरते समय सिलेंडर फट गया, जिससे उसके पैर का एक हिस्सा हवा में उछलकर सौ मीटर दूर जा गिरा। इसके बाद गंभीर रूप से घायल को सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने शुरुआती इलाज के बाद उसे देहरादून रेफर कर दिया।