Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 25 Dec 2022 5:30 pm IST

मनोरंजन

फिल्म 'पठान' के 'बेशरम रंग' के बाद अब 'झूमे जो' पर भी मचा बवाल, कोरियोग्राफर ने दिया ये जवाब


बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म 'पठान' का पहला गाना 'बेशरम रंग' रिलीज होने के साथ ही फिल्म विवादों में आ गई। इसके पीछे की वजह एक्ट्रेस का गाने में भगवा कलर की बिकिनी पहनना है। वहीं अब फिल्म का दूसरा गाना 'झूमे जो पठान' भी रिलीज हो चुका है। ये गाना भी विवादों में फंस गया है। इस गाने के म्यूजिक को तो कॉपी बताया जा रहा है साथ ही डांस स्टेप्स का भी मजाक उड़ाया जा रहा है। ऐसे में अब इस गाने के कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिन आगे आये हैं और लोगों को जवाब दिया है।
कोरियोग्राफर मार्टिन ने कहा- 'हर किसी को अपनी बात कहने का अधिकार है, सोशल मीडिया पर अपनी ओपिनियन हर कोई रख सकता है इसलिए अपना काम करना चाहिए और   हम अपना काम करेंगे, हम उस दुनिया में जी रहे हैं जिस पर हर किसी की अपनी राय है और हमें हर किसी की राय का सम्मान करना चाहिए, साथ ही आगे बढते रहना चाहिए।'  कहा जा रहा है कि 'पठान' फिल्म का दूसरा गाना 'झूमे जो पठान' रिलीज हुआ उसके तुरंत बाद ही सुखविंदर सिंह का पुराना गाना रिलीज हुआ। लोगों का दावा है कि 'झूमे जो पठान' गाने की धुन सुखविंदर सिंह के गाने से काफी हद तक मिलती जुलती है। इसके बाद यूजर्स 'पठान' फिल्म के मेकर्स को ट्रोल करने लगे।