Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 9 Aug 2022 5:12 pm IST


भाजपा कार्यकर्ताओं ने चंबा के लोगों को दिया हर घर तिरंगा अभियान का संदेश


टिहरी : भाजपा कार्यकर्ताओं ने चंबा नगर में तिरंगा यात्रा निकालकर हर घर तिरंगा अभियान का संदेश दिया। टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने रैली का शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा देश की शान है। उन्होंने लोगों से अपील की आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के मौके पर प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराया जाना चाहिए। विधायक ने रिबन काट चंबा में भाजपा कार्यालय का उद्घाटन भी किया। मौके पर जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, मंडल अध्यक्ष सुशील बहुगुणा, खेम सिंह चौहान, संदीप रावत, ब्लाक प्रमुख शिवानी बिष्ट, मेहरबान सिंह रावत, अतर सिह तोमर, प्रमोद उनियाल, सुधीर बहुगुणा आदि मौजूद थे।