Read in App


• Thu, 17 Jun 2021 6:49 pm IST


ब्लॉक में दो दिन हुई बारिश से कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति


उधमसिंह नगर-आदर्श कॉलोनी के वार्ड संख्या 19 में बरसाती पानी का निकास नहीं होने से 11 परिवार डूब की स्थिति में हैं। दो-तीन दिन लगातार बारिश होने पर समूची कालोनी जलमग्न हो सकती है। ग्राम भूड़ से सीमा विस्तार के बाद नगर पालिका सीमा में जुड़ी आदर्श कालोनी वार्ड संख्या 19 का निर्माण हुआ। नगर तल से पांच-सात फुट गहरी आदर्श कालोनी में ड्रेेनेज व्यवस्था नहीं होने से जलभराव हो जाता है। दो दिन पूर्व हुई हल्की बारिश से भूपाल सिंह कार्की, उम्मेद सिंह कार्की, मान सिंह बल्दिया, वीसी उपाध्याय, गोपाल सिंह तड़ागी, पुष्पा देवी, भूपाल सिंह अधिकारी, विक्रम सिंह मेहता, नारायण दत्त भट्ट, आरसी भट्ट, रमेश चंद्र जोशी के आवास जलमग्न स्थिति में है। लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। इधर, तहसीलदार यूसुफ अली ने बिरिया मझोला, पहेनिया, सेजना, पटपुरा, ऊंची महूवट, आदर्श कालोनी आदि क्षेत्रों में जलभराव का जायजा लिया।