ओडिशा के कालाहांडी से प्यार का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां एक पत्नी ने अपने पति की किन्नर से शादी करवा दी।
पत्नी को इस शादी से कोई आपत्ति नहीं है। पत्नी, किन्नर के साथ एक ही घर में रहने के लिए राजी है। बताया जा रहा है कि, युवक को एक साल पहले किन्नर से प्यार हो गया था। जिसके बाद वह अक्सर किन्नर के साथ ही समय बिताता था। कुछ दिन बाद जब पत्नी को पता चला कि दोनों के बीच एक साल से संबंध है तो पहले तो वो हैरान रह गई।
लेकिन पति के काफी मनाने पर वो राजी हो गई और किन्नर से शादी कराने के लिए खुद ट्रांसजेंडरों के मुखिया से संपर्क किया। फकीर की पत्नी ने कलेजे पर पत्थर रखकर बड़ा फैसला लिया। परिवार के सदस्यों को समझाने के बाद, उसने अपने विचार साझा किया।
पत्नी का कहना है कि, पति अगर खुश हैं तो मुझे कोई आपत्ति नहीं है। पत्नी का कहना है कि भले ही हिंदू मैरिज ऐक्ट के तहत एक पत्नी के रहते हुए कोई पुरुष दूसरा विवाह नहीं कर सकता है। लेकिन यह तो दोनों पार्टनर्स की सहमति का मामला है।