Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 10 Aug 2022 9:30 am IST

राजनीति

बिहार : नीतीश सीएम तो तेजस्वी लेंगे डिप्टी सीएम पद की शपथ, बीजेपी विश्वासघात के खिलाफ करेगी महाधरना


बिहार में भाजपा और जेडीयू का गठबंधन टूटने के बाद एक बार फिर से महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। आज दोपहर 2 बजे राजभवन में नीतीश कुमार सीएम तो तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। 

वहीं भाजपा आज सभी जिलों में जद (यू) नेता के विश्वासघात के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध करेगी। जिसके बाद ब्लॉक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बिहार में नई सरकार में कांग्रेस को 4 मंत्री पद मिलने की संभावना है। कुमार ने सीएम पद से इस्तीफा देने के तुरंत बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी दोनों से बात की। माना जा रहा है कि, उन्होंने नई सरकार के गठन में समर्थन देने के लिए कांग्रेस नेतृत्व को धन्यवाद दिया। सूत्रों ने कहा कि, 4 मंत्री पदों के अलावा कांग्रेस ने राज्य विधानसभा के अध्यक्ष का पद भी मांगा है। 

नीतीश कुमार आज आठवीं बार राज्य के सीएम पद की शपथ लेंगे। लेकिन, उनकी इस सरकार का गणित और सहयोगी सब बदले हुए होंगे। महज 45 विधायकों वाली उनकी पार्टी सत्ता में बनी रहेगी। विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी राजद के साथ कांग्रेस, वाम दल और जीतन राम माझी की पार्टी हम भी इस गठबंधन का हिस्सा होंगे।