Read in App


• Tue, 30 Jan 2024 5:50 pm IST


क्षेत्र में स्नेह संवाद यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत


टनकपुर (चंपावत)। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे की स्नेह संवाद यात्रा के नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बाइक रैली निकाली और मनिहारगोठ में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और इनका लाभ उठाने पर जोर दिया गया।सितारगंज- खटीमा-बनबसा होकर रविवार शाम को स्नेह संवाद यात्रा टनकपुर पहुंची। कार्यकर्ताओं ने बनबसा से क्षेत्र के मनिहार गोठ तक बाइक रैली निकाली। कार्यकर्ताओं ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के जिला अध्यक्ष अमजद अली के नेतृत्व में यात्रा का स्वागत किया।नुक्कड़ सभा में मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन ने कहा कि यात्रा 27 जनवरी से प्रारंभ की गई है। यात्रा का मुख्य उद्देश्य भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार कर पात्र लोगों को लाभ दिलाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही सबको साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है।