हैदराबाद: तेलंगाना दौरे पर आए असम के मुख्यमंत्री हिमंत
बिस्व सरमा की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई। हैदराबाद में एक रैली के दौरान मंच पर
अचानक एक व्यक्ति चढ़ गया और उसने मंच पर लगे माइक को तोड़ने का प्रयास किया।
इस दौरान उसने असम के मुख्यमंत्री के साथ भिड़ने की भी
कोशिश की। हालांकि, उसे तुरंत आसपास मौजूद
लोगों ने सीएम सरमा से दूर किया और मंच से नीचे उतारा। मुख्यमंत्री सरमा की सभा
के दौरान टीआरएस कार्यकर्ताओं ने भी हंगामा किया। दावा यह भी किया जा रहा है कि
मंच पर चढ़ा व्यक्ति टीआएस से जुड़ा हो सकता है।
सरकार सिर्फ देश और प्रजा के लिए होनी चाहिए
इससे पूर्व असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने
हैदराबाद में महालक्ष्मी मंदिर का दौरा किया। उन्होंने यहां से बाहर आने के बाद
कहा कि सरकार केवल देश और प्रजा के लिए होनी चाहिए। सरकार कभी भी परिवार के लिए नहीं
होनी चाहिए। देश में उदारवाद, कट्टरवाद है और
इन दोनों के बीच देश में ध्रुवीकरण हमेशा से है।
इस दौरान सीएम सरमा ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव पर भी निशाना। उन्होंने कहा, केसीआर बीजेपी मुक्त भारत की बात बोलते हैं, उनके और हमारे बीच में अंतर है। वह भाजपा को खत्म करना चाहते हैं। हम भारतीय राजनीतिक व्यवस्था से पारिवारिक राजनीति को खत्म करना चाहते हैं।#WATCH | Telangana: A man tried to confront Assam CM Himanta Biswa Sarma by dismantling the mike on a stage at a rally in Hyderabad pic.twitter.com/HFX0RqVEd8
— ANI (@ANI) September 9, 2022