DevBhoomi Insider Desk • Wed, 5 Jan 2022 5:26 pm IST
राजनीति
कैंट से सचिन गुप्ता ने जताई टिकट की दावेदारी
देहरादून। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व पार्षद सचिन गुप्ता ने कैंट विधानसभा से टिकट के लिए दावेदारी जताई है। उन्होंने बुधवार को महानगर कार्यालय में अध्यक्ष सीताराम भट्ट को अपना आवेदन सौंपा। गुप्ता 1989 से आरएसएस से स्वयं सेवक के रूप में जुड़े हैं। भाजपा संगठन में भी कई पदों पर रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि यदि संगठन ने उन पर विश्वास जताया तो वह उस पर खरा उतरेंगे।