Read in App


• Fri, 30 Apr 2021 6:31 pm IST


चमोली, रुद्रप्रयाग और पौड़ी के संक्रमितों की मौत


पौड़ी-राजकीय मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में बृहस्पतिवार को छह लोगों की मौत हो गई। अस्पताल के पीआरओ अरुण बडोनी ने बताया कि चमोली की 49 वर्षीय महिला, जोशीमठ के 39वर्षीय युवक, गोपेश्वर के 63 वर्षीय बुजुर्ग, पौड़ी की 49 वर्षीय महिला और एक व्यक्ति की मौत कोविड आईसीयू में हुई है। वहीं, एक मृतक अज्ञात है। उक्त व्यक्ति अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ चुका था। उन्होंने बताया कि इसके अलावा कोविड संभावित आईसीयू वार्ड में चोपता (रुद्रप्रयाग) के 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। उक्त व्यक्ति को सात दिन से बुखार था। बृहस्पतिवार सुबह उसकी संभावित कोविड आईसीयू में मौत हो गई।