Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 20 Aug 2022 4:14 pm IST


जिले में गौरा महोत्सव की धूम


चंपावत : चम्पावत में गौरा महोत्सव की धूम मची हुई है। महिलाओं ने गौर महेश का विशेष पूजन किया। भजन कीर्तन से माहौल भक्तिमय हो गया। रविवार को गौरा महेश की मूर्ति के विसर्जन के साथ महोत्सव का समापन किया जाएगा। चम्पावत मल्लीहाट स्थित जानकी बिष्ट के आवास में शनिवार को गौरा महोत्सव की धूम मची। महिलाओं ने गौरा महेश की विशेष पूजा अर्चना की। उनहोंने मां की चुनरिया मैं लाऊंगी, गौरा मां को सजाऊंगी...., कितनी सुंदर है मां तेरी नगरी, भोले पैदल चले आ रहे है... आदि भजन से माहौल भक्तिमय बना दिया। जानकी बिष्ट ने बताया कि बीते तीन दिन से गौरा महेश की पूजा अर्चना की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस दौरान महिलाओं ने गले में डोर और गले में दुबज्योड़ धारण किया। बताया कि बीते दो दिन में महिलाओं ने अग्निपाक व्रत किया। इस दौरान महिलाओं ने आग में पके भोजन का सेवन नहीं किया।