Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 26 Jan 2022 4:32 pm IST


किशोरी से दुष्कर्म में युवक पर केस


पथरी थाना क्षेत्र के गांव में किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी है। पुलिस के अनुसार पथरी थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया उनकी बेटी अपनी बहन के घर फेरुपुर गई थी। रात में किशोरी घर के सामने छप्पर में सोई हुई थी। रात में बेटी छप्पर में नहीं मिली, जिसके बाद तलाश शुरू कर दी गई। किशोरी को एक फार्म हाउस से बरामद किया गया। किशोरी से पूछताछ पर पता चला कि अंकित कश्यप निवासी बादशाहपुर हाल निवासी फेरुपुर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। जहां आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। एसओ पथरी रविंद्र कुमार ने बताया किशोरी के बयान दर्ज कराए जा रहे हैं। मामले में जांच कर कार्रवाई को जायेगी।