Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 1 Nov 2022 9:30 am IST


पंचग्रही राजयोग से इन 4 राशियों के जातकों को मिलेगा धन लाभ और कॅरियर में सफलता


बुध ग्रह ने अपने मित्र शुक्र ग्रह के साथ तुला राशि में गोचर किया है। दोनों ग्रह मिलकर पंचग्रही राजयोग योग बना रहे हैं। इस राजयोग का प्रभाव सभी राशियों में पर देखने को मिलेगा। ज्योतिष के अनुसार इस योग से चार राशियों के स्वामियों को धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं इन राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में। 

मेष राशि
आपकी गोचर कुंडली के सातवें भाव में पंचग्रही राजयोग बन रहा है। सातव भाव विवाह से संबंधित होता है इसलिए अविवाहित के लिए विवाह का प्रस्वात मिलने वाला है। साझेदारी में व्यापार कर सकते हैं। व्यापार में धन लाभ के योग हैं।

मिथुन राशि
आपकी गोचर कुंडली के पांचवे भाव में पंचग्रही राजयोग बन रहा है। पांचवा भाव प्रेम, शिक्षा, संतान का भाव होता है। आपकी राशि के स्वामी बुध ग्रह पंचम भाव में अपने मित्र के साथ स्थित हैं। सूर्य और चंद्रमा भी विराजमान हैं। इसलिए इस समय संतान प्राप्ति के योग बन रहे हैं। छात्रों के लिए समय शुभ है। उच्च शिक्षण संस्थान में आसानी से दाखिला मिल सकता है।

मकर राशि
पंचग्रही राजयोग आपको व्यापार और कॅरियर में सफलता देगा। आपकी गोचर कुंडली में शनि देव शश राजयोग बनाकर स्थित हैं साथ ही सात ग्रह मौजूद हैं। इस समय आपको भाग्य का भी साथ मिलेगा। जो काम बहुत दिनों से अटके हुए थे वो बनेंगे। शेयर मार्केट, सट्टा और लॉटरी में निवेश करने का सही समय है।

कुंभ राशि
पंचग्रही राजयोग आपके अच्छे दिन लेकर आने वाला है। वाहन या संपत्ति खरीद सकते हैं। व्यापार में लाभ मिलने के योग हैं। ये योग आपकी गोचर कुंडली के लाभ स्थान पर बन रहा है। धनभाव पर गुरु बृहस्पति विराजमान हैं। इस समय आपको भरपूर लाभ होगा।