Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 23 Apr 2024 6:07 pm IST


दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, एम्स ऋषिकेश के चौथे दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एम्स ऋषिकेश के चौथे दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए एम्स ऋषिकेश पहुंची. इस दौरान वो छात्रों को उपाधियां मेधावियों छात्रों को मेडल देकर सम्मानित करेंगी. इसके बाद वो परमार्थ निकेतन पहुंचकर गंगा घाट पर गंगा आरती में हिस्सा लेंगी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू परमार्थ निकेतन में गंगा आरती में शामिल होकर देहरादून राजभवन जाएंगी. जिसे लेकर ऋषिकेश का ट्रैफिक प्लान जारी किया गया है.