Read in App


• Mon, 19 Jul 2021 7:30 am IST


सावन के महीने में अपनाएं भोलेनाथ के ये उपाय दूर होंगे सारे दुख और संकट


1- जीवन संतुलित रूप से नहीं चल रहा है, मानसिक रूप से परेशान रहते हैं तो सावन के सोमवार को भगवान शिव को चावल और दूध की बनी खीर चढ़ाएं। सभी तरह के मानसिक तनाव और परेशानियां दूर होंगी।

2- अगर आप अपने जीवन में आर्थिक तौर पर परेशान है, नौकरी या कारोबार में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है तो सावन के प्रत्येक सोमवार को शिवलिंड़ पर आनार का जूस चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है।


3- अगर आप लंबे समय से बीमार हैं और स्वास्थ्य लाभ नहीं हो रहा है तो जल में काला तिल डालकर भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से बीमारी में जल्द ही स्वास्थ्य लाभ होने लगता है।

4- अगर आपके दामपत्य जीवन में किसी तरह की समस्या आरही है, पति-पत्नि में अनबन रहती है। ऐसे में सावन के माह में पति-पत्नि मिलकर भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक करें, दामपत्य जीवन की सारी दिक्कतें दूर होंगी।

5- सावन के महीने भर मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। महीने भर सात्विक आहार ग्रहण करें और सोमवार का व्रत रखें भगवान शिव आपके सारे संकट और दुख दूर करेंगे।