Read in App

Rajesh Sharma
• Sun, 19 Dec 2021 9:59 am IST


भाजपा का सत्ता से बाहर होना तय ...वालिया


हरिद्वार। किसान कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष दिनेश वालिया ने कहा कि देहरादून में हुई राहुल गांधी की रैली ऐतिहासिक रूप से संपन्न हुई रैली से स्पष्ट हो गया है कि विधानसभा चुनाव के बाद उत्तराखण्ड में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। दिनेश वालिया ने कहा कि बृहस्पतिवार को देहरादून में हुई राहुल गांधी की विजय सम्मान रैली ऐतिहासिक रही। रैली में उत्तराखण्ड के कोने-कोने से कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के विचार सुनने पहुंचे। पूरा मैदान उत्तराखण्ड के सभी जिलों से आए कार्यकर्ताओं पूरी तरह भरा रहा। जितने लोग मैदान में थे। उतने ही मैदान के बाहर थे। भारी संख्या में युवा भी रैली में शामिल हुए।  रैली की सफलता ने विपक्षी खेमें में हलचल मचा दी है। उन्होंने कहा कि लोग भाजपा की जनविरोधी नीतियों से परेशान हैं। पेट्रोल, डीजल, खाद्य तेल सहित तमाम जरूरी चीजों के दाम गरीब, मध्यम वर्ग की पहुंच से बाहर हो गए हैं। युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं। प्रदेश की डबल इंजन सरकार भी पूरी तरह नाकाम रही है। जनता का भाजपा से मोहभंग से हो चुका है। आने वाला समय कांग्रेस का है।