छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक ट्रांसपोर्टर और उसके बेटे से रंगदारी मांगी गई है। कॉल करने वाले ने कहा कि, उसे पिता-पुत्र दोनों का कत्ल करने की सुपारी मिली है।
आरोपी ने फोन पर कहा कि, अगर वो रकम दे देंगे तो जान बख्श देंगे। ट्रांसपोर्टर की शिकायत पर पुलिस ने धमकी देने वाले दोनों बदमाशों को बिहार के रोहतास से गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, पुरानी बस्ती निवासी कृपाल सिंह और उसके बेटे राम सिंह को जान से मारने की धमकी दी गई थी।
कृपाल सिंह को किसी का कॉल आया था। कॉल करने वाले ने कहा था कि, उसके और उसके बेटे को जान से मारने की सुपारी मिली है। हालांकि रकम की अदायगी करने पर जान बख्श देने का वादा भी किया था।